Pages

रविवार, 20 दिसंबर 2020

अल्पसंख्यांक दिवस के अवसर पर मुस्लिम महिलाओं का इज्तेमा कार्यक्रम संपन्न

डी.एस. ख्वाजा - समर्थ भारत संवाददाता
चंद्रपुर -
अल्पसंख्यांक दिवस के उपलक्ष में 19 दिसंबर को स्थानीय रहमत नगर के साहिल लॉन में फातिमा शेख फाउंडेशन की ओर से फातिमा शेख फाउंडेशन की अध्यक्षा नाहिद काज़ी की अध्यक्षता में इज्तेमा कार्यक्रम लिया गया। इस इज्तेमा कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं के साथ साथ विविध समाज की महिलाओंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर एकता व अखंडता की एक नई मिसाल कायम की। सर्वप्रथम उपस्थित मान्यवर तथा आलेमाओ का सत्कार व सम्मान फ़ातेमा शेख फाउंडेशन की ओर से पुष्पगुच्छ देकर किया गया, ततपश्चात मोहतरमा आलेमा आरेफ़ा आपा तथा मोहतरमा आलेमा फरहत आपा ने इज्तेमा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओ को पवित्र हदीस का पठन कर सुनाया तथा उपस्थित महिलाओं से सच्चाई और नेक राह पर चलने की अपील की। इजतेमा कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर अभिलाषा गावतुरे (बालरोग तज्ञ व समाज सेविका), सौ.वंदना हातगावकर (अध्यक्षा बसवेश्वर बहुउद्देशीय महिला मंडल चंद्रपूर), श्रुति ताई लोणारे चिकाटे (पशु प्राणी चिकित्सक बल्लारपुर), शाहिस्ता खान पठान (अध्यक्षा ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन भद्रावती), मोहतरमा वहीदा शेख बल्लारपुर आदि मान्यवरो ने उपस्थित महिलाओं का मार्गदर्शन किया।

इजतेमा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए फातिमा शेख  फाउंडेशन की अध्यक्षा नाहिद काज़ी, शिफ़ा फाउंडेशन की अध्यक्षा क़ौसर खान, फातिमा शेख फाउंडेशन की विधि सलाहकार तथा कीदवाई स्कूल की प्रिंसिपल मोहतरमा नियाज़ खान, सचिव शाहीन पठान , मुन्नी बाजी, शबनम कुरेशी, निक्की बाजी आदि महिलाओं ने परिश्रम व सहयोग किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें