Pages

शनिवार, 29 अगस्त 2020

उभरते हुए युवा कामगार नेता अजय दुबे की भाजपा कामगार मोर्चा महाराष्ट्र महासचिव पद पर नियुक्ति

रमेश निषाद - प्रतिनिधि 
बल्लारपुर -
पूर्व वित्तमंत्री तथा विधायकद्वय सुधीर मुनगंटीवार की अनुशंसा पर बल्लारपुर के उभरते हुए युवा कामगार नेता अजय दुबे की भाजपा कामगार मोर्चा महाराष्ट्र  महासचिव पद पर नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष गणेश ताठे ने की है. प्रदेश कामगार आघाड़ी प्रभारी रविन्द्र चव्हाण की उपस्थिति में प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई. भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव मुम्बई मुकुंद कुलकर्णी ने उक्ताशय का पत्र जारी किया है. अपनी नियुक्ति हेतु अजय दुबे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, पूर्व वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार, विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल, कामगार आघाड़ी प्रभारी रविन्द्र चव्हाण, कामगार आघाड़ी प्रदेशाध्यक्ष गणेश ताठे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय केनेकर का आभार व्यक्त किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें