Pages

रविवार, 20 दिसंबर 2020

यंग चांदा ब्रिगेड के अल्पसंख्याक चंद्रपूर शहर अध्यक्ष महिला समिति के पद पर कौसर खान की नियुक्ति

डी.एस. ख्वाजा - समर्थ भारत संवाददाता
चंद्रपुर -

सामाजिक संस्था यंग चांदा ब्रिगेड चंद्रपूर के जनसंपर्क कार्यालय में यंग चांदा ब्रिगेड के संस्थापक अध्यक्ष विधायक किशोर जोरगेवार की अध्यक्षता में संस्था के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हाल ही में संपन्न हुई इस बैठक में प्रमुख रूप से सर्वसम्मति से जेष्ठ समाज सेविका कौसर खान को अल्पसंख्यक महिला समिति चंद्रपूर शहर अध्यक्ष के पद का दायित्व संस्थापक अध्यक्ष यंग चांदा ब्रिगेड तथा आमदार चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र किशोर जोरगेवार के हाथों से पुष्पगुच्छ व नियुक्ति पत्र देकर सौंपा गया। इस बैठक में यंग चांदा ब्रिगेड की महिला शहर प्रमुख चंद्रपूर वंदना हातगावकर, शहर प्रमुख युवती चंद्रपूर भाग्यश्री हांडे, दुर्गाताई वैरागडे, कल्पना ताई शिंदे, वैशाली मददीवार, विमल काटकर आदि यंग चांदा ब्रिगेड के पदाधिकारि व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कौसर खान की इस नियुक्ति पर चंद्रपुर जिले के विविध सामाजिक संगठन, संस्थाओं साथ ही शहर के प्रबुद्धजनों द्वारा क़ौसर खान को बधाइयां तथा उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें