Pages

सोमवार, 20 जुलाई 2020

आखिर डारसल लॉजिस्टिक प्रा.लिमिटेड के द्वारा कर्मचारियों के शोषण पर लेबर कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

वेकोलि बल्लारपुर क्षेत्र के गोवरी उपक्षेत्र में करोडों का आर्थिक शोषण घोटाले की भाजपा कामगार मोर्चा महासचिव अजय दुबे ने की थी जांच की मांग
रमेश निषाद - संवाददाता
बल्लारपुर -
वेकोलि बल्लारपुर क्षेत्र  अंतर्गत गोवरी उपक्षेत्र में डारसल लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड नामक कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी वेकोलि अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर अपने कर्मचारियों का शोषण करने की शिकायत भाजपा कामगार मोर्चा महासचिव अजय दुबे ने की थी. अजय दुबे की शिकायत पर मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश लेबर कमिश्नर नागपुर (सेंट्रल) के टी.के. सिंह ने दिए है. 
महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव अजय दुबे ने वेकोलि प्रबंधन को पत्र लिख कर डारसल लॉजिस्टिक प्रा.लिमिटेड के द्वारा कर्मचारियों के शोषण के बारे में अवगत कराया था. साथ ही इस सन्दर्भ में दुबे ने पूर्व वित्तमंत्री तथा बल्लारपुर क्षेत्र के विधायक सुधीर मुनगंटीवार के माध्यम से केंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी को पत्र भेज इस मामले की CBI जांच कराने की भी मांग की थी. बतलाया जा रहा है की यह आर्थिक शोषण घोटाला सम्भवतः करोड़ो का भी हो सकता है.
पत्र का संज्ञान लेते हुए, लेबर कमिश्नर नागपुर (सेंट्रल) के टी.के. सिंह ने वेकोलि बल्लारपुर क्षेत्र के गोवरी उपक्षेत्र के उपक्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिख सात दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है.
उल्लेखनीय है कि डारसल लॉजिस्टिक प्रा.लिमिटेड द्वारा वेकोलि अधिकारियों की मिलीभगत से श्रमिकों का EPF, मिनिमम वेजेस आदि हड़पने एवं शोषण किये जाने की शिकायत भाजपा कामगार मोर्चा के प्रदेश महासचिव अजय दुबे ने की थी. दुबे ने वेकोलि अधिकारियों एवं लेबर कमिश्नर कार्यालय को चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष एवं गहराई से जांच नही की गई तो उन्हें अंजाम भुगतना होगा. क्योंकि, इस के पूर्व की शिकायतों में दोनो विभागों ने आपस मे सांठगांठ कर लीपापोती की थी. वे उनके खिलाफ आंदोलन करने के साथ साथ मामले को न्यायालय की दहलीज तक ले जाने की चेतावनी दी गयी है. 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें