अशोक राव - प्रतिनिधी
राजुरा -
राजुरा के श्रद्धास्थान पुराने बस स्टैंड स्थित श्रीराम मंदिर के सामने पीपल के पेड़ के सामने मांस की दुकान खोलने का विरोध रामभक्तों ने किया है. मिली जानकारी के अनुसार उपजिला अस्पताल के गेट को लगकर अतिक्रमण की जगह पर चूनाभट्टी वार्ड निवासी शख्स मांसाहारी खाद्य पदार्थ की दुकान कल से शुरू कर रहा है. जिसकी भनक लगते ही रामभक्तों में रोष व्याप्त हो गया है. आज से श्रावण मास प्रारंभ हो गया है. ऐसे में एक माह तक हिंदू धर्मावलंभी भी तामसी भोजन का त्याग कर शिव भक्ति में लीन हो जाते है. श्रीराम मंदिर के ठीक सामने पीपल के पेड़ के पास यह शख्स मांसाहारी खाद्य पदार्थ की दुकान खोल रहा है. श्रीराम मंदिर के ठीक सामने इस पीपल के पेड़ की पूजा रोजाना राजस्थानी समाज की महिलाएं करती है. पेड़-पौधों को पूजना भी शास्त्रों के अनुसार शुभ माना जाता है. मांसाहारी खाद्य पदार्थ की दुकान खोलने के विरोध में 21 जुलाई को सुबह 10 बजे श्रीराम मंदिर पहुंचने की अपील रामभक्तों से उपनगराध्यक्ष सुनील देशपांडे, अशोक राव ने की है.



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें