बल्लारपुर -
शहर में आज सुबह 8 बजे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बल्लारपुर पुलिस के संयुक्त अभियान में संतोषीमाता वार्ड में एक शख्स को गोमांस बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. गौमांस की बिक्री करने वाले शख्स का नाम बब्बू मोहम्मद शरीफ कुरैशी है.
गत तीन माह से देश कोविड-19 वायरस से त्रस्त है. वाहनों की जिला एंव राज्य की सिमा पर जांच की जा रही है. ऐसे में फिर भी गौमांस की बिक्री होने पर सिमा पर जारी जांच की पोल खुल रही है. चिंता की बात है कि इस तरह के संकट के दौरान भी गोमांस बिक्री धड़ल्ले से हो रही है.
क्या विक्रेता को गोमांस की बिक्री के लिए प्रतिपूर्ति की गई थी ? हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि गाय की हत्या बल्लारपुर शहर में की गई है या नहीं. यह जांच के उपरांत ही पता चल पायेगा. गौमांस बिक्री यह एक गंभीर मामला है. भले ही गोहत्या पर प्रतिबंध लगा हो, लेकिन इस तरह के अपराध समय-समय पर किए जा रहे हैं. इसके लिए, विश्व हिंदू और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बल्लारपुर शहर में अपने नेटवर्क को मजबूत कर रहा है. विश्व हिंदू परिषद एंव बजरंग दल की एक टीम गौहत्या, गौमांस बिक्री की रोकथाम एंव ऐसे तत्वों के विरोध में कार्रवाई करने के लिए हमेशा तैयार रहती है. जिसके लिए समय समय पर पुलिस का उचित सहयोग मिल रहा है.



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें