Pages

रविवार, 14 जून 2020

आम आदमी पार्टी बल्लारपुर ने पेश की मानवता मिसाल

जनसहयोग से गरीब परिवार के लिए मकान निर्माण का काम शुरू
आम आदमी पार्टी बल्लारपुर शहर एंव 
शाहिद अशफाक उल्लाह मल्टी परपज सोसायटी ने बढ़ाया इंसानियत का हाथ
रमेश निषाद - संवाददाता 
बल्लारपुर -
शहर के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में एक बुजुर्ग दंपति अपने मतिमंद बेटे के साथ निवास करता है. यह परिवार लकड़ी की मोरी बेचकर और कचरे से प्लास्टिक वगैरा चून कर अपना जीवन निर्वाह कर रहा है. लॉक डाउन के दौरान उनकी आमदनी बंद होने से उनकी निजी हालत काफी खस्ता हो गई. यह परिवार जिस जगह रहता हैं उस घर की हालत बहुत खस्ता ही गई थी उनको सर छिपाने के लिए छत भी नहीं है. ऐसे में आम आदमी पार्टी बल्लारपुर ने इस  दंपत्ति परिवार की मदत के लिए आगे आयी. आप के शहर संयोजक रवी पप्पुलवार, सचिव आशिफ हुसैन शेख ने उक्त परिवार की जानकारी संग्रहित कर आम आदमी पार्टी बल्लारपुर और शहीद अशफाक उल्लाह मल्टी परपस सोसायटी के अध्यक्ष शरीफ भाई को दी. सभी ने सर्वसंमत्ति से उक्त निर्धन परिवार को श्रमदान, अर्थदान के माध्यम से मकान बनाकर देने का निर्णय लिया. जिसकी शुरुवात आज रविवार 14 जून से की गयी. मकान निर्माण के लिए आप के जिला संगठन मंत्री परमजीत सिंह, विधि सलाहगार एड. किशोर पुसलवार, सहसंयोजक  रवी पप्पुलवार, सचिव आशिफ हुसैन शेख, मनीष नागपुरे, भगत सिंह, शहीद अशफाक उल्लाह मल्टी परपस सोसायटी के अध्यक्ष शरीफ भाई, सामाजिक कार्यकर्ता अजय कसारे, कमलेश देविकर, जितेंद्र यादव, दिनेश जयसवाल, अरविंद, रमज़ान भाई ने अपना अमूल्य योगदान दे रहे है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें