Pages

बुधवार, 17 जून 2020

पेपर मिल में कार्यरत ठेका मजदुर ने की आत्महत्या

लॉक डाउन से मध्यमवर्गियों के आर्थिक हालत बिगड़े
अंत्येष्टि के लिए लोगो ने की आर्थिक मदत 
रमेश निषाद - संवाददाता 
बल्लारपुर 
16 जून मंगलवार की रात करीब 11 बजे बल्लारपुर पेपर मिल में ठेका मजदुर के तौर पर कार्यरत राजशेखर गोपाल वेलपुरी 34 ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. राजशेखर स्थानीय विद्यानगरी वार्ड में किराये के मकान में रहता था. मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पीछे पत्नी एंव एक तीन साल की बेटी है. वृद्ध माँ, बुवा एंव एक भाई दूसरे मकान में किराये से रहते है. करीबी दोस्तों के अनुसार लॉक डाउन के चलते मृतक की माली हालात ख़राब हो चुकी थी. घर खर्च चलाना भी दुश्वार हो चूका था. शायद इस वजह से राजशेखर ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली. 
आम आदमी पार्टी ने बढ़ाया मदत का हाथ 
मृतक के परिवार के पास शव विच्छेदन तथा अंतिम संस्कार के खर्च तक के लिए रुपये नहीं थे. इसकी सूचना मृतक के दोस्तों ने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को दी. आप के शहर सहसंयोजक रवि पूप्पल्वार, जिला संघठन मंत्री परमजीत सिंह, सचिव आशिफ हुसैन शेख ने शीघ्र पोस्टमार्टम तथा नगर परिषद के माध्यम से लकड़ी का प्रबंध करवाकर पूरी रीती रिवाज से अंतिम संस्कार का प्रबंध किया. 
राजशेखर बल्लारपुर पेपर मिल में ठेका मजदुर के तौर पर कार्यरत था. चीनी कोरोना वायरस से जारी लॉक डाउन की वजह से उद्योग, व्यवसाय में तेजी नहीं है. निजी नौकरियों पर भी लॉक डाउन की बड़ी मार पड़ी है. ऐसे में नौकरी देने वाली कंपनिया भी इन दिनों आर्थिक हालातों का सामना कर रही है. वहीं मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट भरने वाले मजदूरों, छोटे व्यवसायियों को इन दिनों आर्थिक हालातों का सामना करना पड रहा है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें