Pages

शुक्रवार, 19 जून 2020

राहुल गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को राशन किट का वितरण

राहुल गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को राशन किट का वितरण करते हुए एजाज अहेमद, अशोक राव एंव अन्य
अनंता गोखरे - तालुका प्रतिनिधी
राजुरा -
शुक्रवार को अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तथा सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर राजुरा विधानसभा युवक काँग्रेस कि ओर से 49 गरीब परिवारो को राशन किट का वितरण किया गया. किट वितरण के दौरान विधानसभा युवक काँग्रेस अध्यक्ष एजाज अहेमद, राजुरा युवक काँग्रेस अध्यक्ष अशोक राव, राजुरा तालुका युवक अध्यक्ष संतोष शेंडे, विधानसभा महासचिव आकाश मावलीकर, विधानसभा महासचिव प्रणय लांडे, शाहनवाज कुरेशी, निरंजन मंडल, प्रतीक कावले, आदी उपस्थित थे. कार्यक्रम के सफलतार्थ महाराष्ट्र प्रदेश युवक काँग्रेस के अध्यक्ष सत्यजित दादा, निरीक्षक हरपाल सिंग, क्षेत्र के आधार स्तंभ विधायक सुभाष धोटे, जिला निरीक्षक इर्शाद शेख, जिला अध्यक्ष युवक काँग्रेस हरीश कोत्तावार योगदान रहा. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें