Pages

गुरुवार, 11 जून 2020

साइबर ठगी - खाते से उड़ाए 81,578 रुपये

ठग ने खुदको फोन पे कंपनी का कर्मचारी बताया
समर्थ भारत ब्यूरो रिपोर्ट्स 
नागपुर -
साइबर ठग ने एक युवक को झांसा देकर उसके खाते से 81,578 रुपये उड़ा लिए. गिट्टीखदान पुलिस ने न्यू जागृति कालोनी निवासी सत्यम निलेश महालकर (19) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. 26 अप्रैल को 2 अलग-अलग मोबाइल नंबर से अज्ञात आरोपी ने सत्यम को फोन किया. खुदको फोन पे कंपनी का कर्मचारी बताया. फोन पे और भारत सरकार के बीच गरीब और जरूरतमंदों को तकनीकी शिक्षा के लिए मदद करने करार हुआ है और यदि वह चाहे तो उसके खाते में भी रकम जमा की जाएगी कहकर एसबीआई खाते की जानकारी ली. बाद में उसके खाते से विभिन्न पेटीएम खातों में रकम ट्रांस्फर कर ली. पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें