Pages

रविवार, 11 अक्टूबर 2020

वेकोलि बल्लारपुर कॉलोनी के रोड शीघ्र बनाये - चेतन गेडाम

  • युवक काँग्रेस शिष्टमंडल ने उपक्षेत्रीय प्रबंधन को वार्ड कि समस्याओं से अवगत कराया
रमेश निषाद - प्रतिनिधि 
बल्लारपुर -
वेकोलि बल्लारपुर कॉलोनी में मार्ग की दुर्व्यवस्था को लेकर युवक काँग्रेस ने उपक्षेत्रीय प्रबंधन से मुलाक़ात कर वार्ड कि समस्याओं से अवगत कराया. मार्गों में बड़े बड़े गड्ढे हो जाने से लोगोंको कमर दर्द की समस्या को रही हैं.  कॉलोनी में विकोलि अधिकारी बिलकुल ध्यान नही दे रहे. CSR फंड से कॉलोनी का रखरखाव, मरम्मत कर सकते पर उस फण्ड का दुरूपयोग हो रहा हैं, नगरपालिका में ही उस फंड का उपयोग हो रहा है, पर कॉलोनी में कोई ध्यान नही दे रहा. युवक काँग्रेस की ओर से कॉलोनीवासियो ने अनेक आंदोलन किये पर अधिकारीयों ने समस्या को नजरअंदाज किया. दोपहिया वाहनों से कही बार दुर्घटनाएं घटित हुई है. जिस वजह से उपक्षेत्रीय प्रबंधन से चेतन गेडाम के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने भेट लेकर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया. इसदौरान सुनील मोतीलाल, रूपेश रामटेके, राहुल नकटे, विक्की गुजरकर, राहुल गुगरुट, राजु सुकदेव एंव कार्यकर्ता उपस्थित थे. 







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें