बल्लारपुर -
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और चंद्रपुर जिला संगठन मंत्री परमजीत सिंह झगडे के जन्मदिन के अवसर पर बल्लारपुर शहर में विविध उपक्रम किए गए. शहर में आम आदमी पार्टी बल्लारपुर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुबह 6 बजे बल्लारपुर नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों के साथ जन्मदिन मनाया. सफाई कर्मचारियों को आप की और से मास्क एंव आभार पत्र देकर सन्मानित किया गया. उसके बाद ग्रामीण रुग्णालय, वेटरनरी रुग्णालय के सन्मुख पौधारोपण किया गया. इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री परमजीत सिंह झगडे, शहर अध्यक्ष बलराम केशकर, संगठन मंत्री नंदकिशोर सिन्हा, सचिव आशिफ शेख, युवा अध्यक्ष सैयद अफजल, मिडिया प्रभारी दादुराम यादव, अजय कसारे, शमशेर सिंह चौहान, अवधेश तिवारी, कमलेश देविकर, राजू उपस्थित थे.



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें