- बल्लारपुर गोल पुलिया के ऊपर मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे
बल्लारपुर -
बल्लारपुर रेलवे स्टेशन से मात्र आधा किमी की दुरी पर स्थित गोल पुलिया पर आज शाम 5.45 बजे मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे गए. इस कारण नई दिल्ली - चेन्नई रेल मार्ग करीब 2 घंटे प्रभावित रहा. मिली जानकारी के अनुसार काजीपेठ से आई मालगाड़ी बल्लारपुर स्टेशन से चंद्रपुर की और जा रही थी. तभी गोल पुलिया ऊपर मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे गए. इस समय अन्य कोई रेलवे नहीं आने से बड़ा हादसा टल गया.
रेल कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर उतरे हुए वैगन को पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया. लगभग 1.30 मशक्कत के बाद वैगनो को पटरी पर चढ़ाया जा सका. उक्त जानकारी स्टेशन प्रबंधक रामलाल सिंह ने दी.






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें