Pages

रविवार, 5 जुलाई 2020

नप एंव स्वास्थ्य विभाग नहीं दे रहा था समस्याओं पर ध्यान

  • नगराध्यक्ष अरुण धोटे ने स्वयं लिया शीघ्र संज्ञान
  • नगराध्यक्ष के प्रयास से आठवडी बाजार वार्ड में दोबारा हुयी फॉगिंग
अनंता गोखरे - तालुका प्रतिनिधी
राजुरा -
शहर के आठवडी बाजार वार्ड के पुराने डि.वाय.एस.पी. ऑफीस एंव हनुमान मंदिर परिसर में गत दो सप्ताह से अनेकों वार्डवासियों को मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां होने की शिकायत प्राप्त हो रही थी. स्थानीय निवासियों द्वारा नगरसेवक, नप प्रशासन एंव स्वास्थ्य विभाग पर उपेक्षा के आरोप लगाए जा रहे थे. बीमारी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर, नागरिक स्वास्थ्य विभाग से वार्ड में फॉगिंग, स्वच्छता एंव सर्वेक्षण और उपाय करने की मांग कर रहे थे. जिसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा था. स्थानीय निवासियों ने जिसकी शिकायत नगराध्यक्ष अरुण धोटे एंव मुख्याधिकारी से करने का मानस बनाया था. लेकिन स्थानीय निवासियों को हो रही परेशानी एंव दिक्कतों को देखते हुए नगराध्यक्ष अरुण धोटे ने स्वयं संज्ञान लेकर पुरे वार्ड में दोबारा स्वच्छता एंव कीटाणु और मच्छरों को खत्म करने के उद्देश्य से पूरे वार्ड में फॉगिंग मशीन से केमिकल युक्त धुआं किया गया. जिससे स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली. इससे मात्र एक माह पूर्व ही इसी वार्ड में फॉगिंग मशीन से केमिकल युक्त धुआं किया गया था. वहीं नगराध्यक्ष अरुण धोटे ने स्थानीय निवासियों से घर के पास का परिसर स्वच्छ रखने, बारिश का पानी जमा न होने देने तथा मानसून पूर्व कूलर को निकाल देने की अपील की है. 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें