Pages

सोमवार, 13 जुलाई 2020

सर पर लोहे की छड़ से हमला, 1 लाख उडाये

3 आरोपी हिरासत में 
रमेश निषाद - संवाददाता 
बल्लारपूर  -
जंगल में बकरीयों को चारा चराने लेकर गए स्थानीय सरदार पटेल वार्ड निवासी गणेश सुदाम दहीर 55 के सर पर  तीन अज्ञात लोगों ने सर पर लोहे की छड़ से हमला कर उनके पास के 1 लाख रुपये उडा कर भाग निकले. उक्त घटना 12 जुलाई को दोपहर 1 बजे साई मंदिर के सामने रेलवे पटरी के पास घटी. फिर्यादी की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर तीनों अज्ञात आरोपीयों का पता लगा लिया. पुलिस ने आरोपी मनीष सुरेंद्र छुरा 25, सागर येल्लया यर्गुल्लावर 18, करन तुळशीदास जिवणे 18 सभी स्थानीय आंबेडकर वार्ड निवासी को हिरासत में लिया, पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया. पुलिस ने अपराध क्रमांक 480/2020 कलम 394,34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच पुलिस निरीक्षक एस.एस. भगत के मार्गदर्शन में बल्लारपुर पुलिस कर रही है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें