Pages

गुरुवार, 11 जून 2020

गैस ब्लास्ट - सिलेंडर के विस्फोट में घर जलकर राख

लाखों का नुकसान 
मेटेपार की घटना
समर्थ भारत ब्यूरो रिपोर्ट्स 
चिमूर -
एक महिला गैस पर चाय बना रही थी कि अचानक गैस की लपटों से घर के दीवार में आग लगने से गैस में विस्फोट हो गया. इस आगजनी में मेटेपार निवासी सुनंदा सरपाते का घर जलकर राख हो गया. यह घटना बुधवार की दोपहर घटी.
जांबुलघाट से कुछ दूरी पर स्थित मेटेपार में अधिकांश बीपीएल श्रेणी के लोग रहते है. गांव में सुनंदा ने खर पतवार की दीवार पर मट्टिी की परत लगाकर घर बनाया था. बुधवार की दोपहर वह चाय बना रही थी कि गैस की लपटों से खर पतवार वाली दीवार में आग लग गई. उसने शोर शराबा किया किंतु लोगों के पहुंचने के पूर्व ही सिलेंडर में विस्फोट हो गया. जिससे घरेलू उपयोग का सारा सामान आनाज, कपडे, बर्तन आदि जलकर राख हो गया.
आग की पलटे घर के समीप तनिश के ढेर तक पहुंच गई. किंतु किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू कर लिया. पटवारी जीवन येरमे ने घटनास्थल को भेंट देकर पंचनामा किया. पीडित को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता देने की मांग की है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें