Pages

शनिवार, 22 मई 2021

भाजपा कामगार आघाड़ी द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों का सत्कार

समर्थ भारत - ब्यूरो रिपोर्ट्स
बल्लारपुर -
पूर्व वित्तमंत्री एवं लोकलेखा समिति महाराष्ट्र विधानमंडल के अध्यक्ष विधायक सुधीरभाऊ मुनगंटीवार की प्रेरणा से भाजपा कामगार आघाड़ी द्वारा ग्रामीण अस्पताल बल्लारपुर के कोरोना योद्धा चिकित्सा कर्मियों का मेडिकल किट एवं भेटवस्तू देंकर सत्कार किया गया. 

इस अवसर पर ग्रामीण अस्पताल के वैद्यकीय अधीक्षक डॉ गजानन मेश्राम, जिला भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल अध्यक्ष सतविंदर सिंह दारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष देवतले, भाजपा कामगार मोर्चा प्रदेश सरचिटणीस अजय दुबे, भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल तालुकाध्यक्ष गुलशन शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

डॉ. मेश्राम ने इस अवसर पर कहा कि इस सत्कार से स्वास्थ्य कर्मियों को मानसिक संबल एंव प्रोत्साहन मिला है. इस से वे और मन लगा कर कोरोना मरीजो की सेवा करेंगे .

फ़लतार्थ जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष मिथिलेश पांडे, जिला भाजयुमो विद्यार्थी आघाड़ी महामंत्री प्रतीक बारसागड़े, कामगार नेता मनीष रामिल्ला, सोशल मीडिया प्रमुख आदित्य शिंगाड़े, साईं सरकार ग्रुप प्रमुख मोहित डंगोरे, रिंकू गुप्ता,मौला निषाद, प्रमोद दुबे, पीयूष मेश्राम आदि प्रयासरत रहे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें