Pages

बुधवार, 30 सितंबर 2020

वेकोलि परिसर मे ट्रक चालको से अब नही होगी अवैध वसूली - थानेदार एस.एस. भगत

  • अन्य वेकोलि परिसर में इसी तर्ज पर यूनियन के नाम पर 'माल सुतो अभियान' चलाने वालों पर नकेल कसने की मांग
रमेश निषाद - संवाददाता
बल्लारपुर -
ओम साईराम वाहतूक ट्रक चालक मालक वेलफेयर एसोसिएशन एंवम एकता कोयला ट्रक चालक मालक संगठन द्वारा विगत दस वर्षो से ट्रक चलको से अवैध वसूली की जाती रही है. जिसकी पुलिस मे शिकायत पश्चात युनियन के पदाधिकारियों को बुलाकर उन्हें हिदायत दि गई की वेकोलि परिसर मे ट्रक चलको से किसी भी प्रकार से धन उगाही करने पर संबधित व्यक्ति व युनियन पर कठोर कार्यवाही की कयेगी. 

यूनियन का पुरा पिछला लेखा परीक्षण व धर्मदाय अधिकारी कार्यालय से मंगाया जायेगा. रिपोर्ट के अनुसार युनियन को पैसे वसूल करने का अधिकार किसने दिया ? इसकी भी जांच की जाएगी. 

कल शाम पुलिस स्टेशन मे पुलिस निरीक्षक एस.एस. भगत, पुलिस उपनिरीक्षक तिवारी युनियन के पदाधिकारी एंवम शिकायतकर्ता उपस्थित थे. पुलिस प्रशासन के अनुसार तब तक सभी गाड़िया सीरियल से चलती रहेगी. पुलिस की इस कार्यवाही से सभी ट्रक मालिकों तथा चालकों ने पुलिस प्रशासन की दिल से धन्यवाद दिया है. 







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें