Pages

रविवार, 2 अगस्त 2020

सुशांत सुसाइड केस

  • तनुश्री ने मुंबई पुलिस
  • लॉ को बताया ढकोसला
  • सिस्टम बॉलीवुड से भी खराब
समर्थ भारत - ब्यूरो रिपोर्ट्स
मुंबई -
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामला रोज नई तूल पकड़ रहा है। मुंबई पुलिस के बाद अब बिहार पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। इस बीच तनुश्री दत्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रही हैं, कि मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। आपको बता दें, कि इस समय तनुश्री अमेर‍िका में हैं लेकिन सुशांत सुसाइड केस के बारे वे लोगों से खुलकर बात कर रही हैं।  

तनुश्री इस वीडियो में एक फैन के साथ लाइव चैट कर रही हैं। वे सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस और बॉलीवुड के कई मुद्दों पर खुलकर बात कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा, “मुंबई पुलिस पर न्यायपूर्ण जांच के मामले में बिलकुल भी भरोसा करने के लायक नहीं है। पुलिस को इस तरह के मामले निपटाने की बहुत जल्दबाजी होती है, पुलिस और आरोपी की पहले से ही जान पहचान होती है। बात यदि पुलिस और नेताओं के सबंध की जाए तो दोनों की मिलीभगत होती है। केस की शुरुआत में मामला गर्म होने पर ये बस लोगों को बयान देने बुलाते हैं, ताकि उन्हें पब्ल‍िक का सपोर्ट मिल सके।”  

तनुश्री ने आगे कहा – “पुलिस अभी सुशांत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को घसीट रही है। वे मासूम लोगों को बुलाकर 8-9 घंटे स्टेटमेंट लेती है और दुनिया के सामने ये जताती है कि वे पूरी तहकीकात कर रहे हैं। पुलिस, बॉलीवुड से भी गंदी है। ये सिर्फ मासूम लोगों को परेशान करती है, उसके आसपास के लोगों को, उनकी गर्लफ्रेंड, उनके दोस्त को पुलिस थाने बुलाएगी, घंटो-घंटों बैठाएगी, लेक‍िन दूर-दूर तक कोई न्याय नहीं मिलेगा। न्याय अगर पाना है तो पुलिस की तरफ मत देखो। पुलिस, लॉ ये सब बस ढकोसले हैं, जो पब्ल‍िक को उल्लू बनाने के लिए बैठे हैं और दिखाने के लिए कि वे काम भी करते है।”

तनुश्री ने लाइव चैट में बताया कि “मेरे फ‍िल्म सेट पर हुए हैरेसमेंट मामले में 5 लोगों के नाम दिए गए थे परंतु उन्हें कभी बुलाया तक नहीं। सबूत और विटनेस के बावजूद हमें इंसाफ नहीं मिला। हो सकता है सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले का आरोपी पुलिस के साथ मिला हुआ हो, और पुलिस को फोन कर उनकी गर्लफ्रेंड, दोस्तों को फ़साने को कह रहा हो, ताकि उनका नाम इस केस से हट जाए। ये सब देखकर बहुत गुस्सा आता है।” 

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में तनुश्री ने कहा, “इंडस्ट्री के कुछ लोग जर्नल‍िस्ट्स से ब्लाइंड आइटम्स लिखवाते हैं। अगर इंडस्ट्री में कोई ईमानदारी के साथ आगे बढ़ रहा हो तो जल्द ही उसे साइको, पागल ये सब टैग दिया जा सकता है। यदि आपने किसी के गलत रवैये के खिलाफ आवाज उठाई तो ये पक्का आपको पागल करार देंगे। बॉलीवुड गेम ऑफ पर्सेपशन है, आउटसाइडर को यह गेम समझने में काफी वक्त लग जाता है। लेक‍िन जो यहीं पैदा हुए हैं उन्हें ये सब शुरू से ही पता होता है। जो आम परिवार से आते हैं, वे इंडस्ट्री के डबल स्टैंडर्ड को नहीं जानते हैं। पर्सनल लाइफ, प्रोफेशनल लाइफ सभी चीज में डबल स्टैंडर्ड, ये लोग आपको नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते।”  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें