Pages

शनिवार, 1 अगस्त 2020

सोमनाथपुर वार्ड में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष झगड़े

  • एक का सर फूटा
  • दोनों पक्षों पर मामले दर्ज
अनंता गोखरे - तालुका प्रतिनिधी
राजुरा -
स्थानीय संवेदनशील सोमनाथपुर वार्ड में जमीन को लेकर दो पक्षों में झगडा हो गया. जिसमें हाथापाई, लाठी-डंडा चलने से एक शख्स घायल हो गया. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट करने के मामले दर्ज कराए है. मिली जानकारी के अनुसार सोमनाथपुर वार्ड में सकनारे के घर को लगकर खुली जगह है. जिसपर सकनारे परिवार का कब्ज़ा था. उस जगह पर आइलवार परिवार की भी नजर थी. जिसको लेकर यह विवाद हुवा. हालांकि यह जमीन अतिक्रमित है. आइलवार परिवार ने घर की महिला सदस्यों के साथ मिलकर सकनारे परिवार के घर में घुसकर लाठी, डंडे एंव लोहे की छड़ से सकनारे परिवार के परिजनों को जमकर पीटा, जिसमें निखिल सकनारे के सर पर गंभीर चोटें आयी. निखिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरोंने उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया. वहीँ निखिल सकनारे के चाचा को भी चोट लगी. इस घटना के बाद सकनारे परिवार के अन्य लोगों ने भी आइलवार के परिजनों को पीटने का आरोप आइलवार परिवार ने लगाया है. पुलिस ने श्रीकांत हुसैन आइलवार 25, मारोती लक्ष्मण आइलवार 29, गणेश लक्ष्मण आइलवार 23, हुसैन रामराव आइलवार 48, शंकर रामराव आइलवार 32 तथा सकनारे परिवार के शंकर 28, मारोती 45 दोनों पक्षों पर भादवी 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया. मामले की जांच पुलिस निरीक्षक नरेंद्र कोसुरकर के मार्गदर्शन में हवालदार मेश्राम सर कर रहे है. 

पुराना है विवाद
इससे पहले 28 जून 2020 को भी सकनारे परिवार ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में आइलवार परिवार के विरोध में झगड़ा कर जगह हथियाने की रपट दर्ज कराई थी. संवेदनशील सोमनाथपुर वार्ड में इससे पूर्व एक पत्रकार के घर पर भी पत्थर बरसाये गए थे. तत्कालीन उपविभागीय पुलिस अधिकारी शेखर देशमुख साहब ने यहां अतिरिक्त पुलिस तैनात कर दी थी. अब सकनारे परिवार पर हुए जानलेवा हमले पर रोष व्यक्त करते हुए स्थानीय निवासियों ने अपराधी किस्म के लोगों पर नकेल कसने की मांग उपविभागीय पुलिस अधिकारी स्वप्निल जाधव एंव पुलिस निरीक्षक नरेंद कोसुरकर से की है. 









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें