- आंदोलन की चेतावनी
- भाजपा कामगार नेता अजय दुबे ने कोयला मंत्री को लिखा पत्र
रमेश निषाद - संवाददाता
बल्लारपुर -
वेकोलि बल्लारपुर क्षेत्र अंतर्गत गोवरी उपक्षेत्र में डारसल लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड नामक कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी वेकोलि अधिकारियों की मिलीभगत से अपने कर्मचारियों का शोषण कर रही है. कामगारों, कर्मियों को शीघ्र न्याय दे कर शासकीय नियमानुसार ही काम करवाया जाय. अन्यथा भाजपा कामगार मोर्चा तीव्र आंदोलन पर विवश होगा यह चेतावनी भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव अजय दुबे ने वेकोलि प्रबंधन को लिखे पत्र में दी है. साथ ही पूर्व वित्तमंत्री तथा बल्लारपुर क्षेत्र के विधायक सुधीर मुनगंटीवार के माध्यम से केंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी को पत्र भेज इस मामले की CBI जांच कराने की भी मांग की गयी है. बतलाया जा रहा है की, आर्थिक शोषण घोटाला सम्भवतः करोड़ो का भी हो सकता है.
कंपनी के कर्मचारियों से बात करने पर पता चला कि उनसे 12 से 24 घंटे की शिफ्ट में काम करवाया जा रहा है. न्यूनतम वेतन नही मिल रहा है. सभी का EPF नही भरा जा रहा है. जिनका भरा है उनमें भी घोटाला है. पेमेंट बैंक के माध्यम से नही है. कामगारों के साथ डारसल कंपनी बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार कर रही है
ये सारे शोषण गोवरी ओपन कास्ट खदान के प्रबंधक, कार्मिक अधिकारी, और सुरक्षा अधिकारी की आपसी मिलीभगत से किये जा रहे हैं. रेकॉर्ड में अफरातफरी है यदि CBI जांच हुई तो स्वयं स्पष्ट हो ही जायेगा. उक्त मांग भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव अजय दुबे ने की.





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें