Pages

रविवार, 21 जून 2020

गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों को बल्लारपुर लॉरी ओनर सोसायटी ने दी श्रद्धांजलि

रमेश निषाद - संवाददाता 
बल्लारपुर -
लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के 20 वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को आज देश का हर नागरिक याद कर रहा है. इसी कड़ी में बल्लारपुर लॉरी ओनर सोसायटी द्वारा गलवान घाटी में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस मौके पर समाजसेवियों ने हिस्सा लेकर वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये. उपस्थित नागरिकों ने दो मिनिट का मौन रखा. इस दौरान पूर्व एफडीसीएम अध्यक्ष चंदनसिंह चंदेल ने कहा "गलवान घाटी में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को हमेशा याद किया जायेगा. राष्ट्र उनका सदैव ऋणी है." 
इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक जगदीश सिंह, कलीराम फौगाट, अमरसिंह ठाकुर, विलास टोंगे, बल्लारपुर लारी ओनर सोसाइटी के अध्यक्ष राजू दारी,  सचिव गुलशन शर्मा, सहसचिव निर्मलसिंह दारी, कोषाध्यक्ष महेश दरक, कानूनी सलाहकार एड. संजय वाजपेयी, श्रीकांत उपाध्याय, किशोर मोहुर्ले, राजेश कैथवास, विक्की दुपारे, नरेश गुघल, विनोद डावरे, कमलजीत उइके, सुरेंदर राणा,  सेवासिंह कालरा, जसवंतसिंह ठाकुर, गणेशसिंह सिंगल, एच. एस. बावा, प्रकाश गजपुरे, मोहसिन पठान, नरिन्दर पाल शर्मा (नंदी शर्मा),  अमरीकासिंह मकोड़ी, केहरसिंह कालरा आदि मौजूद थे. सभी ने भारतीय सेना तथा सरकार का साथ देने का प्राण लिया. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें